इस पोस्ट में हम VBA के निम्न चीजों के बारे में जानने वाले हैं:
VBA का full फॉर्म क्या होता है?
VBA क्या है और इसका मतलब क्या होता है?
फीचर्स ऑफ VBA
Use ऑफ VBA
VBA का full फॉर्म:
VBA: Visual Basic for Application
VBA क्या है और इसका मतलब क्या होता है?
विजुअल बेसिक फॉर एप्लिकेशन का संक्षिप्त रूप VBA है। यह माइक्रोसॉफ्ट से एक इवेंट ड्रीवन प्रोग्रामिंग भाषा है। जो अब मुख्य रूप से माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एप्लिकेशन ; जैसे एमएस - एक्सेल, एमएस - वर्ड तथा एमएस - एक्सेस के साथ प्रयोग की जाती है।
यह कस्टमाइज्ड एप्लिकेशन तथा उनके हल के निर्माण में सहायता करती है जो उन एप्लिकेशन की क्षमताओं को बढ़ाती है। इस सुविधा का लाभ यह है कि हमें अपने PC पर विजुअल बेसिक इंस्टाल करने की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन ऑफिस को इंस्टाल करना हमें हमारे उद्देश्य को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करता है।
हम VBA को ऑफिस के सभी Versions एमएस - ऑफिस 97 से एमएस - ऑफिस 2013 तक, प्रयोग कर सकते हैं। ऑफिस के और भी आधुनिक Versions के साथ जो उपलब्ध हो उनके साथ भी प्रयोग कर सकते हैं।
सभी VBA में , एक्सेल VBA सबसे लोकप्रिय है और VBA उपयोग करने का यह है की हम लीनियर प्रोग्रामिंग का प्रयोग कर के एक शक्तिशाली टूल का निर्माण कर सकते हैं।
अब चलिए जानते हैं VBA क्या-क्या use किया जाता है?
Use ऑफ VBA :
VBA का प्रयोग निम्न प्रकार से होता है:
एमएस-एक्सेल केवल बेसिक बिल्ट-इन फंक्शन प्रदान करता है जो कठिन कैलकुलेशन में प्रभावी नहीं होता है। इन सभी परिस्थितियों में VBA एक स्पष्ट हल बन गया है।
एक्सेल के बिल्ट इन फंकशन का उपयोग करके लोन का प्रतिमाह भुकतान कैलकुलेशन करना काफी कठिन होता है परन्तु इस प्रकार के कैलकुलेशन के लिए VBA प्रोग्राम सरल है।
अभी हमने VBA के use के बारे में जाना अब चलिए इसके फीचर्स के बारे में भी जान लेते हैं।
फीचर्स ऑफ VBA :
VBA के फीचर्स निम्न है:
(1) VBA में डेटा बेस से कनेक्टिविटी की जा सकती है।
(2) VBA के द्वारा कई कठिन कार्यों को प्रोग्रामिंग के द्वारा सरल बनाया जा सकता है।
(3) VBA अनेक एप्लीकेशनों (जैसे - एमएस - एक्सेल, एमएस - एक्सेस आदि) पर कार्य करने के लिए एक एनवायरमेंट प्रदान करती है।
(4) VBA में स्टिंग गणितीय आदि ऑपरेशनों के लिए बिल्ट-इन फंक्शन उपलब्ध है।
(5) VBA में कोई भी user स्वयं के यूजर.डिफाइंड फंक्शन बना सकता है।
अब चलिए ये जानते है कि VBA में कितने प्रकार के विंडो होते है?
VBA विंडो:
एक्सेल में विजुअल बेसिक एडिटर को एक्सेस करने के लिए सबसे सरल तरीका Alt+F11 keys के सायोंजन को दबाना है। विजुअल बेसिक एडिटर निम्न प्रकार से प्रदर्शित होगा:यहां कुछ विंडोज है, जो एक्सेल VBA एडिटर में दिखाई देती है। ये VBA एडिटर विंडो के ऊपर व्यू मेनू के द्वारा नियंत्रित होती है। प्रत्येक विंडो के नाम निम्न है:
1. प्रोजेक्ट विंडो
2. कोड विंडो
3. प्रॉपर्टीज विंडो
4. एमिडियट विंडो
5. Locals विंडो
6. Watches विंडो
VBA में डेटा टाइप
जब किसी वेरीबल को डिक्लेयर किया जाता है, तब हमें उसके डेटा टाइप को भी लिखना होता है। क्योंकि किसी भी वेरीबाल में स्टोर की गई वैल्यू उसके डेटा टाइप पर निर्भर करती है।हालांकि VBA डेटा टाइप के बारे में ध्यान दिए बिना स्वचालित रूप से आपके डेटा को नियंत्रित करता है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रोग्राम बहुत धीरे धीरे अग्जिक्यूट होता है।
VBA डेटा टाइप के कई प्रकार है, जो सम्पूर्ण रूप से दो कैटेगरीज में विभक्त हो सकते हैं:
1) न्यूमैरिक डेटा टाइप
2) नॉन- नुमैरिक डेटा टाइप
0 Comments
Please do not fill any spam link in the comment box.